पीलीभीत

Pilibhit News: कम वसूली पर खनन अधिकारी का जवाब तलब

Connect News 24

पीलीभीत। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों एवं कर वसूली की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने वाणिज्यकर, स्टाम्प, परिवहन, विद्युत, मण्डी, खनन, बाट माप, राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के निर्धारित किये गए लक्ष्य के सापेक्ष अब तक की गई राजस्व वसूली की विभागवार समीक्षा की। कम वसूली पाए जाने पर खनन अधिकारी और वादों का निस्तारण कम होने पर पूरनपुर एसडीएम न्यायिक पूरनपुर का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के अनुरूप वसूली न करने पर अधिशासी अभियन्ता विद्युत को लक्ष्य के अनुरूप वसूली करने के निर्देश दिए। मंडी समिति की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष बकाया वसूली करने के निर्देश दिए। वाणिज्य कर, मंडी से संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित की जाए।

परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान एआरटीओ को लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम होने पर प्रगति लाने के निर्देश दिए। खनन विभाग की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष वसूली न होने पर खनन अधिकारी का स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। स्टाम्प की समीक्षा के दौरान आईजी स्टाम्प को निर्देशित करते हुए कहा कि बडे बकाएदारों से लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करें।आबकारी विभाग की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही साथ जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार से राजस्व वादों की समीक्षा की।उप जिलाधिकारी न्यायिक पूरनपुर द्वारा वादों के निस्तारण में कमी पाए जाने पर स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button