Pilibhit News: खो-खो व कबड्डी में सन हाउस टीम प्रथम

गांधी स्टेडियम में आयोजित लार्ड कृष्णा स्कूल की खूलकूद प्रतियोगिता में रस्साकशी प्रतियोगिता मे
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में सोमवार को लार्ड कृष्णा स्कूल के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खो-खो व कबड्डी में सन हाउस प्रथम, ओसियन द्वितीय रहा।
क्रिकेट में ओसियन प्रथम, ग्रीन हाउस द्वितीय रहा। 100 मीटर दौड़ में फायर प्रथम ओसियन द्वितीय व ग्रीन हाउस तृतीय रहा। रिले रेस में फायर प्रथम, अर्थ द्वितीय व सन हाउस तृतीय रहा। सभी परिणाम की घोषणा के बाद प्रबंधक शनि दीक्षित व प्रधानाचार्य रोजी दीक्षित ने कहा- खेल हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। हमारे देश के खिलाड़ी नेशनल या इंटरनेशनल में गोल्ड, सिल्वर आदि मेडल जीतकर ला रहे हैं। यह हम सबके लिए हर्ष की बात है। संवाद