Pilibhit News: निशान यात्रा में गूंजा- हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा का जयघोष
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:02 AM IST

बीसलपुर में निकाली गई निशान यात्रा में शमिल लोग । संवाद
बीसलपुर। नगर में शुक्रवार को खाटू श्याम की निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
श्री सांवरिया परिवार सेवा समिति के तत्वावधान में मोहल्ला साहूकारा स्थित खाटू श्याम मंदिर से शुरू हुई निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालु धार्मिक झंडे लहराते चल रहे थे। बैंड-बाजों के साथ निकाली गई यात्रा का रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। एक कार्यकर्ता प्रसाद बांटते चल रहा था।
पुलिस की कड़ी सुरक्षा में निकाली गई शोभायात्रा में पुरुषों के अलावा महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद यात्रा अग्रवाल सभा भवन में पहुंचकर समाप्त हो गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु खाटू श्याम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा में आयोजन समिति के अनुज मित्तल, अनुपम मित्तल, आलोक कुमार, संकेत कुमार, रोहित, भोला रस्तोगी, अजय अलबेला, संजीव सक्सेना आदि शामिल रहे। नेतृत्व उदयपुर से आए परम सिद्धेश्वर हिमांशू महाराज ने किया।