पीलीभीत
Pilibhit News: तेंदुए की मौत के मामले में टीम गठित, जांच शुरू
पीलीभीत। तेंदुए की मौत के मामले में जांच के लिए वन अधिकारियों ने टीम गठित कर दी है। जांच मुख्य वन संरक्षक व पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर करेंगे। टीम ने जांच शुरू भी कर दी है। बुधवार को टीम उस खेत में गई जहां तेंदुए का शव मिला था।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज के जंगल से लगे गजरौला के गांव बैजूनागर में रामदुलारे के जुते हुए खेत में मंगलवार सुबह तेंदुए का शव मिला था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया था। रिपोर्ट में मौत की वजह गर्मी व भूख आई है। टीम अब यह जांच कर रही है कि तेंदुआ जंगल से किन हालात में बाहर आया। वह शिकार क्यों नहीं कर सका। संवाद