Pilibhit News: किशोरी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई, आरोपी को भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। घर से लापता हुई किशोरी के मिलने के बाद अदालत में उसके बयान दर्ज कराए गए। किशोरी ने सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव महादेव माती निवासी विपिन पर घर से जबरिया ले जाने, दुष्कर्म का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी है। विपिन को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
22 अप्रैल को सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी लापता हो गई थी। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने किशोरी के पिता की ओर से 24 अप्रैल को अज्ञात युवक के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की।
इंस्पेक्टर सेहरामऊ उत्तरी कांत कुमार शर्मा ने बताया कि किशोरी मिल गई है। उसके अदालत में बयान भी दर्ज कराए गए। किशोरी ने गांव महादेव माती निवासी विपिन कुमार पर जबरिया घर से ले जाने, दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जांच मेंं किशोरी नाबालिग निकली है। उन्होंने बताया कि ऐसे में दर्ज रिपोर्ट में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी गई है। आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।