पीलीभीत

Pilibhit News: तहसीलदार, सीओ ने की वार्ता पर नहीं माने अनशनकारी बाढ़ पीड़ित

Connect News 24

Tehsildar, CO did not agree to the talks of fasting flood victims

गांव चंदिया हजारा में धरना स्थल पर प्रदर्शन करते अनशनकारी । स्त्रोत – प्रदर्शनकारी

पूरनपुर। बाढ़ और कटान रोकने के स्थायी उपाय की मांग को लेकर चंदिया हजारा में चल रहा क्रमिक अनशन बुधवार को भी जारी रहा। तीसरे दिन 18 लोग अनशन पर बैठे। तहसीलदार और सीओ ने मौके पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की और आंदोलन खत्म करने के लिए कहा, लेकिन आंदोलनकारियों ने मना कर दिया। कहा, मांगें पूरी होने पर ही आंदोलन खत्म होगा।

गांव चंदिया हजारा के फुटबॉल मैदान में सोमवार से चल रहे तीन गांवों, चंदिया हजारा, राहुलनगर और कॉलोनी नंबर छह के बाढ़ पीड़ितों के क्रमिक अनशन में बुधवार को जयदेव मंडल, हरेकृष्ण विश्वास, सुकुमार ढाली, बसुदेव सरकार, परिमल सरकार, पंकज मलिक, तपन राय, मनु सरकार, दिपांकर ढाली, शीतल सरकार, जयंत विश्वास, विश्वजीत सरकार, हरिदास साना, महेश्वर राय, हरिश्चंद्र राय, निरंजन मंडल, विजन मंडल, दयाल बाछड अनशन पर बैठे।

बाढ़ पाड़ितों ने चेनेलाइजेशन का काम शुरू होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। बुधवार को तहसीलदार हबीब उर रहमान अंसारी और सीओ आलोक सिंह ने पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। प्रशासन की ओर से चेनेलाइजेशन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देकर आंदोलन खत्म करने को कहा, लेकिन बाढ़ पीड़ित इसके लिए तैयार नहीं हुए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button