पीलीभीत

Pilibhit News: सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराकर टेंपाे पलटा, वृद्ध की मौत

Connect News 24

बरखेड़ा के ज्योरा कल्यानपुर के पास हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम ज्योरा कल्यानपुर के पास शहर की तरफ से आ रहा टेंपो गड्ढा बचाने के प्रयास में सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार नागपुर निवासी 74 वर्षीय बाबा अशोक जैन की मौत हो गई। वह वर्तमान में बरखेड़ा के रामपुर नत्थू गांव में एक मंदिर में रह रहे थे। टेंपों में सवार कुछ सवारियां भी घायल हो गईं।

हादसा बुधवार शाम करीब चार बजे हुआ। टेंपो चालक काफी तेज गति से आ रहा था। गड्ढा आने पर उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पास खड़े डंपर से टकराकर पलट गया। हादसे के बाद राहगीरों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया। जहां बाबा को मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य घायल महिला सुनीता देवी निवासी पौटा कला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर राजवीर सिंह ने बताया कि बाबा बरखेड़ा में किसी काम से आए थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button