Pilibhit News: हाजिर नहीं हुए धोखाधड़ी के आरोपी, कुर्की का नोटिस चस्पा
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:07 AM IST
पूरनपुर। धोखाधड़ी, गबन के आरोपियों के कोर्ट में हाजिर न होने पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उनके आवास पर कुर्की की चेतावनी का नोटिस चस्पा किया है। मुनादी भी करा दी है।
धान खरीद केंद्रों से कूटने को लिए गए धान का चावल वापस न कर हड़पने आदि पर नगर निवासी राइस मिलर पार्टनरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इंस्पेक्टर क्राइम उमेश कुमार ने बताया कि विजय अग्रवाल की पत्नी चमन अग्रवाल, जगमोहन अग्रवाल की पत्नी रजनी अग्रवाल आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विवेचना के दौरान तनुज अग्रवाल का नाम शामिल किया गया। तनुज को गिरफ्तार कर चालान किया गया था। जो जमानत पर है। मामले में हाईकोर्ट से स्टे भी हुआ था। कोर्ट ने चमन अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, तनुज अग्रवाल के कोर्ट में हाजिर न होने को गंभीरता से लेकर कुर्की से पहले चेतावनी नोटिस जारी किया। जिसे चस्पा कराकर मुनादी करा दी गई है अगली कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर होगी।