पीलीभीत
Pilibhit News: सांड़ ने किसान की झोंपड़ी की तहस-नहस
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:04 AM IST

गजरौला क्षेत्र में छुटृटा पशु ने तोडी झोपडी । संवाद
गजरौला। कस्बा निवासी कोमिल प्रसाद का गांव में मकान है। पड़ोस में ही छप्परदार झोंपड़ी है। बृहस्पतिवार रात बारिश होने पर सांड झोंपड़ी में घुस गया। उसने जमकर उत्पात मचाया। छप्पर तहस-नहस कर दिया। दीवार भी तोड़ दी। खटपट की आवाज पर कोमिल प्रसाद उठे लेकिन अकेले सांड़ भगाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। गनीमत रही कि झोंपड़ी में जानवर नहीं बंधे हुए थे और न ही परिवार का कोई सदस्य सोया था। वरना बड़ी घटना घट सकती थी। संवाद