Pilibhit News: भंडारे के साथ हुआ प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन
बीसलपुर। गांव टेड़ा लेखराज में चल रहा तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शनिवार को भंडारे के साथ समापन हो गया।
इस गांव के नवनिर्मित शिव मंदिर में 15 जून से तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह चल रहा था। इस समारोह के तहत राजस्थान के अलवर शहर से मंगवाई गई भगवान शिव, पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, शिवलिंग और नंदी महाराज की प्रतिमाओं की विधि विधान से शिव मंदिर में स्थापना करवाई गई। मूर्तियों को स्थापित कराने का कार्य बरखेड़ा के पंडित गिरीश चंद्र ने कराया। शनिवार को दोपहर में भंडारा शुरू हुआ, जो शाम तक जारी रहा। भंडारे में काफी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के अजीत कुमार गंगवार ने आगंतुकों का आभार जताया। कार्यस्थल पर सजावट, प्रकाश और सफाई का विशेष बंदोबस्त किया गया था। संवाद

