Pilibhit News: दो दिन से लापता हलवाई का शव बाग में मिला
– पुलिस बोली- पत्नी के वियोग में जहर खाकर की आत्महत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। दो दिन से लापता गांव पिपरिया दुलई निवासी हलवाई लालाराम (30) का शव गांव के समीप बाग मेंं मिला। प्रथम दृष्टया जांच के बाद पुलिस हलवाई के जहर खाकर आत्महत्या करने की बात कह रही है।
गांव निवासी लालाराम ने करीब ढाई साल पहले प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह के बाद लालाराम का परिजन से मनमुटाव हो गया। इस पर नगर में एक किराए पर पत्नी के साथ रह रहा था। पखवाड़ा भर पहले पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। इससे वह परेशान था।
कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पत्नी वियोग में परेशान लालाराम दो दिन से लापता था। शुक्रवार शाम को उसका शव गांव के समीप बाग में पड़े होने की सूचना ग्राम प्रधान ने दी। लालाराम के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। पत्नी के वियोग में जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। लालाराम हलवाई का काम कर परिवार का पालन पोषण करता था। संवाद