पीलीभीत

Pilibhit News: कई प्रदेशों में बाढ़ से हुई तबाही ने और बढ़ा दिए सब्जियों के दाम

Connect News 24

Devastation caused by floods in many states increased the prices of vegetables

मंडियों में भेजने के लिए वाहन में भरी गई सब्जियां। संवाद

कलीनगर। कई प्रदेशों में बाढ़ से सब्जी की फसल बर्बाद होने से सब्जियों के भाव ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कलीनगर तहसील क्षेत्र में सब्जियों की सबसे अधिक पैदावार होती है। एक माह से रोजाना करीब सौ छोटे-बड़े वाहनों से यहां से सब्जियां बाहर की मंडियों में भेजी जा रही हैं।

कलीनगर क्षेत्र में करीब 50 गांवों में सब्जी की खेती होती है। किसान गेहूं की फसल काटने के बाद टमाटर, भिंडी, परवल, तोरई, शिमला मिर्च, करेला, हरी मिर्च, घुईया, लौकी आदि सब्जी की पैदावार शुरू कर देते हैं। सब्जी की फसल जून के अंतिम सप्ताह तक तैयार हो जाती है। किसान सब्जियां ठेकेदारों को बिक्री करते हैं। ठेकेदार ट्रकों से सब्जियों को पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, आगरा और कानपुर की मंडी में भेजते है।

इन दिनों रोजाना करीब सौ छोटे-बड़े वाहनों से सब्जी बाहर की मंडी भेजी जा रही है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि इस बार दो माह के सावन होने से सब्जियों की मांग बढ़ गई है। सब्जियों की महंगाई ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सबसे अधिक महंगाई टमाटर और हरी मिर्च पर है। इसके अलावा परवल, घुईया, करेला, भिंडी, तोरई, शिमला मिर्च आदि सब्जियांं भी महंगी हैं।

000

पैदावार से लेकर ब्रिकी करने वालों तक की मौज

सब्जी पर महंगाई बढ़ते ही ठेकेदारों की संख्या भी बढ़ गई है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार सब्जी का व्यापार करने वालों में 50 फीसदी का इजाफा हो गया है। किसानों से लेकर सब्जी खरीदने वाले ठेकेदारों तक की मौज है।

000

तीस क्विंटल पर तीन हजार का मुनाफा

बाहर मंडियों में सब्जी भेजने के लिए सर्वाधिक पिकअप वाहन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें करीब 30 क्विंटल सब्जी आती है। इसमें आढ़ती को दूरी की हिसाब से भाड़ा खर्च, लेबर खर्च निकालकर करीब तीन हजार का मुनाफा हो रहा है। किसानों को भी खेत पर ही सब्जी के बेहतर रेट मिल रहे हैं।

सब्जी के भाव (रुपये प्रति किलो)

सब्जी 2022 2023

लौकी 10 40

तोरई 15 40

परवल 20 70

टमाटर 40 125

भिंडी 20 40

कद्दू 15 25

000

इस बार सब्जी की पैदावार बढ़ने के साथ दाम भी बेहतर मिल रहे हैं। जनपद से सर्वाधिक सब्जी लखनऊ, कानपुर, सोनीपत की मंडियों में भेजी जा रही है। आढ़तियों को भी अच्छा मुनाफा हो रहा है। – अहमद वली, सब्जी व्यापारी

सब्जी के दाम अधिक होने के बावजूद मंडियों में अच्छी मांग है। रोजाना कलीनगर क्षेत्र से छोटे-बड़े सौ वाहनों से मंडियों में सब्जियां लेकर जा रहे हैं। किसान और आढ़ती दोनों को मुनाफा हो रहा हैं। – शेरू, सब्जी आढ़ती

मंडियों में भेजने के लिए वाहन में भरी गई सब्जियां। संवाद

मंडियों में भेजने के लिए वाहन में भरी गई सब्जियां। संवाद

मंडियों में भेजने के लिए वाहन में भरी गई सब्जियां। संवाद

मंडियों में भेजने के लिए वाहन में भरी गई सब्जियां। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button