शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: लिखित आश्वासन के बाद किसान कल्याण महासंघ का अनशन खत्म

Connect News 24

Kisan Kalyan Mahasangh ends hunger strike after written assurance

मंडी समिति के सचिव राजीव रंजन ने जूस पिलाकर किसान कल्याण महासंघ की भूख हड़ताल खत्म कर

अल्हागंज। कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव द्वारा अनशनकारियों को लिखित आश्वासन देने के बाद किसान कल्याण महासंघ ने चौथे दिन अनशन समाप्त कर दिया।

सचिव राजीव रंजन तथा नायब तहसीलदार मनु माथुर, थाना प्रभारी संजय कुमार के साथ अनशनस्थल पर पहुंचे। अनशनकारियों की पांच सूत्री मांगों को पूरी करने का लिखित आश्वासन देने के साथ ही उनको जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। उन्होंने कहा कि किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए मंडी समिति के दो कर्मचारियों को भी नियुक्त किया गया जो पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखेंगे। दूसरी तरफ व्यापारियों और आढ़तियों ने अनशनकारियों पर अभद्र भाषा का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button