पीलीभीत

Pilibhit News: शराबी ने मचाया उत्पात, पूर्व प्रधान पर कुर्सी से किया हमला

Connect News 24

वैवाहिक कार्यक्रम में हंगामा, पुलिस ने हवालात में डाला तो काफूर हुआ नशा

संवाद न्यूज एजेंंसी

बीसलपुर। वैवाहिक कार्यक्रम में बुधवार को एक बराती ने शराब के नशे में धुत होकर जमकर उत्पात मचाया। उसने समझाने आए पूर्व प्रधान पर कुर्सी से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़कर हवालात में डाल दिया। बाद में समझौता हो जाने पर उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।

नगर के पीलीभीत रोड स्थित एक बरातघर में बुधवार को रात लगभग 12 बजे एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान कोतवाली क्षेत्र के गांव बरखेड़ा यासीन का एक युवक शराब के नशे में धुत होकर उत्पात मचाने लगा। बरात में मौजूद दियोरिया कोतवाली के गांव ढकिया रंजीत के पूर्व प्रधान ने उत्पात मचा रहे युवक को समझाने का प्रयास किया। युवक समझने की बजाए पूर्व प्रधान से भिड़ गया। विवाद बढ़ने पर युवक ने पूर्व प्रधान के सिर पर कुर्सी मार दी । जिससे कार्यक्रम थोड़ी देर के लिए रुक गया।

जानकारी पर पहुंची पुलिस जब दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई, पूर्व प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने उत्पात मचा रहे युवक को हवालात में डाल दिया। उसने हवालात के भीतर से ही बाहर खड़े पूर्व प्रधान से हाथ जोड़कर अपनी गलती की माफी मांगी। भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पूर्व प्रधान ने उसे माफ कर दिया। कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक गुरुदेव सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों मे लिखित समझौता हो गया था। इसी वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button