पीलीभीत

Pilibhit News: बकायदारों को जागरूक करने पहुंचे कर्मचारियों से अभद्रता, दौड़ाया

Connect News 24

बुलाई पुलिस, तहरीर देने पर किया समझौता

माधोटांडा क्षेत्र के लोहरपुरी गांव का मामला

संंवाद न्यूज एजेंसी

कलीनगर। बिजली के बकायेदारों को जागरूक करने गांव पहुंची टीम से ग्रामीणों ने अभद्रता की। स्थिति खराब देखकर कर्मचारियों ने सूचना देकर पुलिस को बुलाया। इसके बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी गई। एक घंटे तक चले वार्तालाप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

माधोटांडा विद्युत उपकेंद्र के जेई के नेतृत्व में टीम क्षेत्र के गांव लोहरपुरी में पहुंची। सूची के आधार पर बकायेदारों को बिल का भुगतान करने के लिए घर-घर जाकर जागरूक किया जा रहा था कि इसी दौरान एक ग्रामीण की कर्मचारियों से कहासुनी हो गई।

आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि कर्मचारियों से अभद्रता की गई। विरोध करने पर दौड़ा दिया गया। पथराव की बात भी सामने आई। खुद को घिरता देख कर्मचारियों ने थाना पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई।

पुलिस को देख ग्रामीण भाग गए। कर्मचारियों ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। कार्रवाई की भनक लगते ही ग्राम प्रधान समेत काफी संख्या में थाने पहुंचे। एक घंटे तक चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

एसडीओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कर्मचारियों के साथ अभद्रता की गई थी। थाना प्रभारी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button