पीलीभीत

Pilibhit News: गांव में जांच करने पहुंचे लेखपाल पर जानलेवा हमला, बचाने आई युवती को भी दबंगों ने पीटा

Connect News 24

dabangs attacked the Lekhpal and also beat the girl who came to save in Pilibhit

हमले में घायल युवती
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के ललौरीखेड़ा गांव में अतिक्रमण के मामले की शिकायत पर मंगलवार को लेखपाल लोकेश जांच करने पहुंचे थे। पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर जब वह जांच कर रहे थे कि तभी कुछ लोगों ने उनपर जानलेवा हमला बोल दिया। हमलावारों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। 

लेखपाल पर हमला होता देख पास की कुछ महिलाएं जब बचाने आई तो उनके साथ भी मारपीट की गई। किसी तरह से लेखपाल ने अपनी जान बचाई। पिटाई से घायल लेखपाल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। इधर मामले की जानकारी होने पर एसडीएम सदर देवेन्द्र सिंह और सीओ सदर प्रतीक दहिया भी अस्पताल पहुंच गए। 

अधिकारियों ने घटना की घायल लेखपाल से जानकारी ली। घटना को लेकर तमाम लेखपाल और भी पहुंच गए। सभी में घटना को लेकर रोष देखा जा रहा है। एसडीएम ने बताया जानकारी मिली है। लेखपाल को जांच के लिए गांव भेजा गया था। वहां उनके साथ मारपीट हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button