Pilibhit News: मंडी में पहुंचे कांवड़ियों के जत्थे, आज करेंगे जलाभिषेक

बम बम भोले – रविवार को मंडी समिति परिसर कोे जाता कावड़ियो का जत्था । संवाद
पीलीभीत। सावन के छठे सोमवार को गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए भोले के भक्तों के जत्थे रविवार दोपहर बाद मंडी में पहुंचने लगे। देर रात तक बम-बम भोले के जयकारों से मंडी गूंजती रही। रविवार मध्यरात्रि तक करीब एक हजार कांवड़ियों के मंडी में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। शाम को एसडीएम सदर ने व्यवस्थाएं परखीं।
सावन माह के छठे सोमवार को शिवालयों में खासी भीड़ रहने की संभावना है। जिले भर से कांवड़ियों के तमाम जत्थे जल लेने के लिए कछला और हरिद्वार गए थे। उनकी रविवार दोपहर बाद से वापसी होने लगी है। शहर के शिवालयों में जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों को मंडी में ठहराया जा रहा है। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंडी गूंज रही है।
टिनशेड में पंडाल लगाए गए हैं। मंडी पहुंच रहे कांवड़ियों के जत्थों का व्यापारी स्वागत कर रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से टिनशेड की ओर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। शाम को एसडीएम सदर देवेन्द्र सिंह ने पुलिस के साथ मंडी जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।