पीलीभीत

Pilibhit News: दहेज में दो लाख नहीं मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला

Connect News 24

पुलिस ने ससुरालियों पर दर्ज की दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली पुलिस ने एक सप्ताह बाद बृहस्पतिवार को दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली।

गांव मुड़िया भगवंत निवासी ओमकार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने पुत्री राखी का विवाह 18 फरवरी 2022 को लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव गोरेला निवासी विनय के साथ किया था। विवाह में अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया, लेकिन वर पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं हुए। दो लाख रुपये और एक कार की मांग करने लगे।

असमर्थता जाने पर पुत्री को उत्पीड़ित किया गया। कई बार दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास हुए, लेकिन हालात नहीं सुधरे। एक सप्ताह पहले ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पिता ने ससुराल के लोगों से संपर्क कर पुत्री को ले जाने की बात कही, लेकिन वह लोग तैयार नहीं हुए।

कोतवाल जवाहर लाल वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति विनय, ससुर राकेश,सास रूपा वीर सिंह, जगपाल, जय गुरुदेव, श्यामू और श्यामू की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button