पीलीभीत

Pilibhit News: लालच देकर नाबालिग को जंगल की ओर ले गया वृद्ध, रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 09 Jul 2023 11:47 PM IST

पीलीभीत। थाना माधोटांडा से एक वृद्ध किशोरी को लालच देकर जंगल की ओर ले जा रहा था। तभी उसके मामा ने उसे देख लिया और मामले की शिकायत थाने में की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विवाहिता ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को पड़ोस में रहने वाला 62 वर्षीय बसंत लाल लालच देकर ले गया है। उसने पुत्री को मां के पास ले जाने की बात कहकर अपनी साइकिल पर बैठा लिया। इसके बाद वह उसे जंगल में ले गया। वहां से गुजर रहे उसके मामा ने वृद्ध को देख लिया। पूछताछ पर वह सही जवाब नहीं दे पाया।

इसके बाद मामा ने आरोपी की पिटाई लगाई और मामले की सूचना परिवार वालों को दी। सूचना के पर पहुंचे परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने वृद़्ध के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी अचल कुमार ने बताया है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button