Pilibhit News: ई-रिक्शा पर बैठी महिला के कुंडल नोच ले गया उचक्का
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:04 AM IST
पीलीभीत। शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती दामाद को देखने के लिए ई-रिक्शा से जा रही महिला के बाइक सवार बदमाश ने कुंडल नोच लिए और भाग गया।
पूरनपुर क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई निवासी रामलखन मिश्रा ने बताया कि उनके दामाद मिंटू अवस्थी शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ उन्हें देखने के लिए दोपहर दो बजे शहर पहुंचे थे। असम चौराहे से वह ई-रिक्शा से पत्नी के साथ अस्पताल जा रहे थे, तभी रामलीला मैदान के निकट पीछे से बाइक पर हेलमेट लगाकर आए युवक ने उनकी पत्नी के कान पर झपट्टा मारकर कुंडल खींच लिए। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर जगत पाल ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। संवाद