पीलीभीत

Pilibhit News: ताजिया निकलने वाला रास्ता बदहाल, लोगों में गुस्सा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Wed, 26 Jul 2023 12:27 AM IST

The way out of Tajia is bad, people are angry

न्यूरिया में इसी जर्जर मार्ग से गुजरेगा बड़ा तख्त (ताजिया)। संवाद

न्यूरिया। कस्बे के मोहल्ला मोहम्मद यार खां के निकट से गुजरने वाला मार्ग दो वर्षों से बदहाल है। मार्ग में गहरे गड्ढे हैं। उनमें बारिश का पानी भरा है। इसी रास्ते से होकर बड़ा तख्त (ताजिया) गुजरेगा। इसे लेकर लोगों में रोष है।

मुहर्रम को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में तीन दिन पूर्व पीस कमेटी की बैठक हुई थी। इसमें वार्ड नंबर आठ के सभासद अलीम अहमद ने मार्ग को ठीक कराने की मांग की थी। इस पर एसडीएम ने नगर पंचायत प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि इस मार्ग से बड़ा तख्त (ताजिया) गुजरता है, लिहाजा समय रहते मार्ग दुरुस्त कराया जाए। इसके बावजूद मार्ग को अभी तक ठीक नहीं कराया गया है। ऐसे में ताजियेदारों में रोष है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button