Pilibhit News: रात में मेला देखने गया था युवक, सुबह गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

संजीव सक्सेना का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव कल्लिया में युवक का शव फंदे से लटका मिला। युवक शुक्रवार की रात को मेला देखने के लिए घर से निकला था। देर रात वापस नहीं आने पर परिजन उसको तलाश कर रहे थे। शनिवार सुबह गांव के बाहर पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला।
गांव कल्लिया निवासी लालमन ने बताया कि 24 वर्षीय भतीजा संजीव सक्सेना उनके साथ गांव में रहता था। वह दिल्ली की एक फैक्टरी में नौकरी करता था। दीपावली पर संजीव घर आया हुआ था। शुक्रवार की शाम को संजीव मेला देखने के लिए पास के ही भमोरा गांव गया।
ये भी पढ़ें- UP News: रात में किसी ने कॉल कर बताया- मार दिया तेरा प्रेमी, सदमे में प्रेमिका ने दे दी जान