पीलीभीत

Pilibhit News: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की रही खासी भीड़

Connect News 24

Huge crowd of patients in free health camp

बीसलपुर के गांव नवदिया भगत में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का परीक्षण करते डॉ. हर

बीसलपुर। नवदिया भगत के पंचायतघर में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 72 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाई दी गई।

शिविर का शुभारंभ राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल मोहम्मदपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हरिशंकर ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। मरीजों की सुविधा के लिए शिविर में तीन पटल बनाए गए थे। पहले पटल पर मरीजों का पंजीकरण किया गया। दूसरे पटल पर परीक्षण हुआ। तीसरे पटल पर मरीजों को दवा दी गई। शिविर में कुल 72 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाई दी गई।

शिविर पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक चला। शिविर में नवदिया भगत के अलावा मोहम्मदपुर भजा, रसूला, कंधरापुर, नवदिया सितारगंज, कितनापुर, चुटकुना, मंडरा सुमन, मीरपुर वाहनपुर, शेखापुर,, मुसेली, भौरुआ, राजूपुर, हेतमनगला, गोवल पतीपुरा, और बड़ेपुरा घारम आदि गांवों के मरीज पहुंचे। मरीजों में वायरल फीवर, पेट और त्वचा संबंधी रोगों के मरीज सबसे ज्यादा थे।

डॉक्टर के सुझाव

० बारिश में भीगने से बचें।

० बासी भोजन न खाएं।

० अधिक से अधिक पानी पीएं।

० मसालेदार भोजन न करें।

० घर के आसपास सफाई रखें।

० घर के आसपास पानी का जमाव न होने देंं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button