पीलीभीत
Pilibhit News: डेयरी से चोर ने 2200 रुपये और मोबाइल चुराया
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:07 AM IST
पूरनपुर। नगर के शेरपुर मार्ग पर ऊंचे पुल के पास वलीउल्ला खां की डेयरी है। डेयरी पर मुन्ना खां परिवार के साथ रहते हैं। रात को डेयरी में घुसे चोर ने कमरे में थैले में रखे 1600 रुपये चोरी कर लिए। मुन्ना खां का मोबाइल भी चोर ले गए। मोबाइल के कवर में उनके चार सौ रुपये भी रखे थे। डेयरी के पीछे की ओर एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर कैद हो गई है। सूचना पर नगर चौकी इंचार्ज दीपचंद ने मौके पर पहुंचकर कर जांच पड़ताल की। संवाद