पीलीभीत

Pilibhit News: चोरों ने रोडवेज की बसों में लगाई सेंध, टैंक के लॉक तोड़कर चोरी किया 45 हजार रुपये का डीजल

Connect News 24

Thieves stole diesel worth Rs 45 thousand from two roadways buses in bisalpur

इन बसों से चोरी हुआ डीजल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पीलीभीत के बीसलपुर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में खड़ी दो बसों से बुधवार की रात चोरों ने हजारों रुपये का डीजल चुरा लिया। चोरों ने कुछ अन्य बसों से भी डीजल चुराने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।

बुधवार की शाम एक दर्जन बसें रोडवेज बस स्टैंड में खड़ी थी। रात किसी समय चोरों ने इनमें से दो बसों के डीजल टैंक के लॉक तोड़कर उनमें से लगभग 450 लीटर डीजल चुरा लिया। चोरों ने पास में खड़ी कुछ अन्य बसों के भी डीजल टैंकों के लॉक तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन उनका लॉक नहीं टूट पाया। 

डीजल टैंक के लॉक टूटे मिले 

बृहस्पतिवार को सुबह बस स्टैंड के चौकीदार अमर सिंह ने जब दो बसों के डीजल टैंक के लॉक टूटे देखे तब उसने संबंधित बसों के चालक-परिचालकों को सूचना दी। कुछ ही देर में बस स्टैंड पर सभी बसों के चालक पहुंच गए। बस चालकों ने कोतवाली जाकर मामले की संयुक्त रूप से तहरीर दी तथा चोरी में चौकीदार की संलिप्तता होने का शक जताया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button