पीलीभीत

Pilibhit News: सीमावर्ती क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

Connect News 24

कलीनगर। सीमावर्ती क्षेत्र में शुक्रवार को एसएसबी जवानों द्वारा नेपाली युवक से गंधक-पोटाश बरामद की गई थी। इससे वन्यजीवों की सुरक्षा के दावों की पोल खुल गई है। जानकारों ने बारूद-पोटाश का गोला बनाकर वन्यजीवों का शिकार किए जाने की आशंका जताई है। यहां खास यह है कि पूरी कार्रवाई की नौजल्हा वन चौकी के वनकर्मियों को भनक तक नहीं लग सकी।

माधोटांडा क्षेत्र के अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र का इलाका बीहड़ है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) का जंगल होने से अवैध गतिविधियां होती रहती हैं। हाल ही में नेपाल की शाही सेना ने दो भारतीय शिकारियों को साइबेरियन पक्षियों के साथ पकड़ था। इसके बाद पीटीआर प्रशासन ने सक्रियता बढ़ाने का दावा किया था।

शुक्रवार को नौजल्हा एसएसबी के जवानों ने सूचना के बाद एक नेपाली व्यक्ति को पकड़ लिया। जवानों को देख स्कूटी सवार नेपाली भागने लगा। पकड़ने के बाद तलाशी लेने पर उसके पास से तीन सौ ग्राम गंधक और ढाई सौ ग्राम पोटाश बरामद हुई। मामले में एसएसबी उपनिरीक्षक तूलु चंद राय की ओर से माधोटांडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

बताया जा रहा है कि गंधक-पोटाश का गोला वन्यजीवों के शिकार में प्रयोग किया जाता है। पूरी कार्रवाई की नौजल्हा वन चौकी के वनकर्मियों को भनक तक नहीं लग सकी। एसओ अचल कुमार ने बताया कि एसएसबी द्वारा पकड़े गए नेपाल के जिला कंचनपुर के सुंदरनगर निवासी जनक साह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button