पीलीभीत

Pilibhit News: अवैध खनन के मामले में तीन नामजद

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Thu, 03 Aug 2023 12:23 AM IST

कलीनगर। माधोटांडा क्षेत्र में मंगलवार को पकड़े गए अवैध खनन के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मंगलवार को तहसीलदार ने रेत के अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी थी। पूछताछ में चालक ने कस्बे के दो लोगों के नाम बताए थे। उनके घरों पर टीम ने छापा मारा तो वहां रेत के ढेर लगे मिले। खनन करके खारजा नहर की पटरियों के साथ ही पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा था। एसओ अचल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर वली, इरशाद और मोनू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button