पीलीभीत

Pilibhit News: अमरैयाकलां के समीप खेतों में मिले बाघ के पगचिह्न

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Fri, 06 Oct 2023 12:43 AM IST

Tiger footprints found in fields near Amariyakalan

गांव अमरैया कलां के समीप खेत में मिले बाघ के  पद चिन्ह । स्रोत – ग्रामीण

पूरनपुर। गांव अमरैयाकलां के समीप खमरिया माइनर नहर के पास एक खेत में बाघ के पगचिह्न मिलने से दहशत है। वन एवं वन्य जीव प्रभाग रेंजर ने आसपास के लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

गांव अमरैया कलां से कुछ दूरी पर गांव निवासी जानकारी प्रसाद के खेत में सुबह बाघ के पगचिह्न देखे गए। पता चलने पर खेत में भीड़ लग गई। सुबह ही वन्य जीव प्रभाग के अफसरों, कर्मचारियों को सूचना दे दी गई लेकिन कई घंटे तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। गांव के समीप खेत में बाघ के पगचिह्न मिलने से लोगों मेंं खलबली मची हुई है। दोपहर बाद पहुंचे वन एवं वन्य जीव प्रभाग के रेंजर श्यामलाल ने बताया कि खेतों में मिले पगचिह्न बाघ के हैं। बाघ खाली पड़े खेतों से होते हुए गन्ने के खेत में गया है। निगरानी के लिए टीम लगा दी है।

गांव अमरैया कलां के समीप खेत में मिले बाघ के  पद चिन्ह । स्रोत - ग्रामीण

गांव अमरैया कलां के समीप खेत में मिले बाघ के  पद चिन्ह । स्रोत – ग्रामीण


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button