Pilibhit News: झाड़ियों में छिपा रहा बाघ
दूसरे दिन भी निगरानी को लगी रहीं टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। गांव मनहरिया के पास खन्नौत नदी की झाड़ियों बाघ के छिपे रहने से लोगों में दहशत रही। दूसरे दिन भी निगरानी में टीमें लगी रहीं।
माला जंगल से निकलकर गांव मनहरिया के समीप खन्नौत नदी की झाड़ियों में दो दिन से छिपे बाघ की सूचना पर रविवार को वन एवं वन्य प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। टीम को नदी किनारे बाघ के पगचिह्न मिले थे। इस पर बाघ की निगरानी को टीम लगाई गई। साथ ही आसपास के लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई।
झाड़ियों में बाघ होने से आसपास के लोग दहशत में रहे। बाघ के डर से किसान खेतों में भी नहीं गए। निगरानी को दूसरे दिन भी टीम लगी रही। वन एवं वन्य जीव प्रभाग के रेंजर कपिल कुमार ने बताया कि सोमवार को बाघ के नदी के बाहर निकलने के कोई जानकारी नहीं मिली। बाघ झाड़ियों में ही छिपा है। लगातार उसकी निगरानी कराई जा रही है। नदी से करीब पौन किलोमीटर दूरी पर माला जंगल है। बाघ को जंगल में खदेड़ने की कोशिश की जा रही है।