पीलीभीत

Pilibhit News: बाघ ने घास खा रही गाय का किया शिकार

Connect News 24

तराई क्षेत्र के रामकोट गांव का मामला, वनकर्मियों ने जानकारी जुटाकर शुरू की निगरानी

संवाद न्यूज एजेंसी

कलीनगर। बराही रेंज के जंगल से निकलकर रामकोट गांव की सीमा में पहुंचे बाघ ने बुधवार को खेत में घास कर रही गाय को मार डाला। गाय की रंभाने की आवाज पर आसपास मौजूद किसान मौके पर पहुंचे। इसके बाद बाघ खेतों के रास्ते आगे की ओर निकल गया। जानकारी के बाद क्षेत्रीय वनकर्मियों ने निगरानी शुरू कर दी।

कलीनगर क्षेत्र का गांव पचपेड़ा तराई क्षेत्र में स्थित है। गांव निवासी मनजिंदर सिंह ने बताया कि बुधवार को खेत पर गए थे। गाय को भी साथ ले गए। खेत पर पहुंचने पर वह काम करने लगा।

कुछ दूरी पर गाय घास चरने लगी। अचानक झाड़ियों की ओर से आए बाघ ने गाय को हमला कर मार डाला। भनक लगते ही किसान ने अन्य लोगों को मौका पर बुलाया। शोर-शराबा करने पर बाघ वहां से निकल गया। घटना की जानकारी बराही रेंज के स्टाफ को दी गई। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि वनकर्मियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button