पीलीभीत

Pilibhit News: घास काट रहे मजदूरों पर झपटा बाघ, भगदड़ मची

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 01 Oct 2023 12:45 AM IST

Tiger pounces on laborers cutting grass, stampede ensues

हल्दीडेंगा क्षेत्र में बाघ हमले की जानकारी देते मजदूर ।संवाद

कलीनगर। जंगल से बाहर बाघों की सक्रियता किसानों के लिए मुसीबत बनी हुई है। शनिवार को हल्दीडेंगा क्षेत्र में खेत पर घास काट रहे मजदूरों पर अचानक बाघ ने झपट्टा मार दिया। हमले में मजदूर बाल-बाल बच गए। मजदूरों ने वहां से भागकर जान बचाई।

माधोटांडा गांव निवासी बांकेलाल, किशोरीलाल, गोविंद राम और मदन लाल मजदूरी पर हल्दीडेंगा क्षेत्र में घास काटने गए थे। घास काटते समय अचानक बाघ वहां आ पहुंचा और मजदूरों पर झपट्टा मार दिया। हालांकि हमले में मजदूर बाल-बाल बच गए। बाघ को देखकर मजदूरों ने नहर की ओर दौड़ लगा दी। सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर ग्रामीणों को जानकारी दी। मजदूरों की चप्पल एवं सामान भी खेत पर छूट गया। जानकारी के काफी देर बाद क्षेत्रीय वनकर्मी मौके पर पहुंचे। क्षेत्रीय डिप्टी रेंजर ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button