पीलीभीत

Pilibhit News: रात में झाड़ियों से निकलकर घूम रहा बाघ

Connect News 24

पूरनपुर। गांव मनहरिया के पास खन्नौत नदी किनारे झाड़ियों में डेरा जमाए बाघ को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजड़ा बेकार साबित हो रहा है। रात को नदी के किनारे झाड़ियों से निकलकर बाघ आसपास चहलकदमी के बाद फिर वहीं पहुंच जाता है। वह पिंजड़े आसपास भटक तक नहीं रहा। रविवार को भी वहां निगरानी में लगी टीम को उसके पगचिह्न मिले।

माला जंगल से दो जून को निकलकर आया बाघ गांव मनरिया के पास खन्नौत नदी किनारे झाड़ियों में पहुंचा था। बाघ के खन्नौत नदी के किनारे और खेतों में घूमता देखकर इसकी सूचना लोगों ने वन एवं वन्य जीव प्रभाग के अफसरों को दी। मौके पर पहुंची टीम को बाघ के पगचिह्न मिले। तब से बाघ की निगरानी में टीम लगी हुई है।

बृहस्पतिवार रात बाघ झाड़ियों से निकलकर गांव मनहरिया के पास पहुंचा। बाघ को देखकर किसानों ने शोर मचाया और ट्रैक्टरों से उसे घेर लिया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों से किसानों की नोकझोंक हुई थी। शुक्रवार को बाघ को पकड़ने के लिए खन्नौत नदी किनारे झाड़ियों में पिंजड़ा लगाया गया मगर बाघ उसके पास नहीं पहुंचा। वन एवं वन्यजीव प्रभाग के रेंजर कपिल कुमार ने बताया कि बाघ के नदी के पास रविवार को भी पगचिह्न मिले हैं। बाघ रात में झाड़ियों से निकलकर आसपास चहलकदमी करने के बाद वापस चला जाता है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button