पीलीभीत

Pilibhit News: महोफ रेंज में बाघिन ने मारा था तारा सिंह को

Connect News 24

Tigress had killed Tara Singh in Mahaof range.

कैमरे में कैंद हुआ बाघ । स्रोत – पीटीआर

मौके पर लगाए गए कैमरे में कैद हुई बाघिन की तस्वीर

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। खटीमा (उत्तराखंड) के युवक तारा सिंह को बाघिन ने मारा था। यह बात तब सामने आई जब मौके पर लगाए गए एक कैमरे में बाघिन की तस्वीर मिली। फुटेज सुरई वन प्रभाग के अधिकारियों से भी साझा की गई है।

तारा सिंह को सोमवार की शाम घर वापस जाते समय महोफ रेंज में खकरा नंबर 15 में बाघ ने मार डाला था। युवक का खून से लथपथ शव मंगलवार को जंगल में मिला था। जहां पर शव मिला था वहां पर डीएफओ ने निगरानी के लिए टीम को लगाने के साथ ही बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए चार कैमरों को लगाया था।

घटना के बाद बाघ की वहां पर कोई लोकेशन नहीं मिली। बृहस्पतिवार की शाम को जब कैमरों की चिप खोली गई तो मंगलवार की रात उसमें जो तस्वीर कैद हुई वह बाघिन की थी। कैमरे में कैद तस्वीर के आधार पर अधिकारी हमला बाघिन का होने की बात कह रहे हैं।

प्रभागीय वनाधिकारी नवीन खंडेलवाल ने बताया कि बाघिन के हमले से ही तारा सिंह की मौत हुई थी। बाघिन का मूवमेंट अधिकतर सुरई रेंज में रहता है। इसके लिए वहां के अफसरों से भी फुटेज को साझा किया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button