Pilibhit News: शौचालयों के टैंकों की नहीं हुई वर्षों से सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:59 AM IST
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में एमसीएच विंग में बने शौचालयों के टैंक की सफाई कई वर्षों से नहीं कराई गई है। इसके चलते टैंक की गंदगी बाहर सड़क पर आ गई है। इससे वहां आवासीय कॉलोनी में रहने वालों को परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्या को लेकर जहां शिकायत की गई तो वीडियो भी वायरल हो रहा है।
जिला महिला अस्पताल के पीछे बनी एमसीएच विंग के शौचालयों के टैंक की लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई है। सभी टैंक फुल हो चुके हैं और काफी गंदे हैं। सीएमएस को दिए गए पत्र में महिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट कमलेश सिंह ने कहा है कि टैंक साफ न होने के कारण गंदगी सड़क पर आ रही है। यही नहीं, आवासीय परिसर में भी गंदगी आने से उसकी बदबू से सांस लेना दूभर हो रहा है। आवासीय परिसर के भी कई टैंक की गंदगी बाहर आ रही है। उन्होंने इसकी सफाई करवाने की मांग की है। संवाद