पीलीभीत
Pilibhit News: नहर में बाघ को घूमता देख सैलानी हुए खुश

जंगल से गुजरी नहर में घूमता बाघ । स्रोत – वीडियो ग्रैब
कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र शुरू होते ही सैलानियों को सफारी के दौरान बाघ के दीदार भी हो रहे हैं।
सोमवार की सुबह पहली शिफ्ट में जंगल सफारी के दौरान बाघ को देखकर सैलानी काफी खुश नजर आए। बाघ अन्य गतिविधियों के साथ नहर में उछलकूद मचाता नजर आया। करीब दो मिनट तक बाघ नहर में ही पानी में घूमता रहा। सफारी वाहन में मौजूद सैलानियों ने बाघ का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद