Pilibhit News: व्यापारियों ने कब्जे हटाने के लिए मांगा दो माह का समय
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:49 PM IST

बीसलपुर तहसील कार्यालय में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन ज्ञापन देने पहुंचे व्यापारी । संवाद
बीसलपुर। पीलीभीत मार्ग पर चिहिन्त कब्जे हटाने के लिए नोटिस मिलने के बाद सोमवार को व्यापारी एसडीएम से मिले। उन्हें तीन सूत्री ज्ञापन सौंपकर दो माह की मोहलत मांगी।
ज्ञापन में कहा गया है कि खुदागंज से बीसलपुर होते हुए पीलीभीत जाने वाले रोड के चौड़ीकरण के लिए चिह्नित कब्जे हटाने के लिए व्यापारियों को दो माह का समय मिलना चाहिए। सड़क के चौड़ीकरण और दोनों और बनने वाले नाले से संबंधित जानकारी देने के लिए स्थानीय स्तर पर किसी अधिकारी को नियुक्त किया जाए। ज्ञापन देने वालों में वीरेंद्र अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, रामस्वरूप शर्मा, प्रवीण अग्रवाल, प्रियंक अग्रवाल, राजेश गुप्ता, दीपक अग्रवाल, नितिन भारद्वाज, ओमकार आदि व्यापारी शामिल रहे। संवाद