पीलीभीत

Pilibhit News: व्यापार मंडल की स्वर्ण जयंती पर व्यापारियों ने निकाली स्वाभिमान यात्रा

Connect News 24

Traders took out Swabhiman Yatra on the Golden Jubilee of the Trade Board

शहर में पहुंची उ.प्र.उघोग व्यापार मंडल की व्यापारी स्वा​भिमान यात्रा । संवाद

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में व्यापारी स्वाभिमान यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसमें 15 व्यापारियों को केसरी सम्मान दिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बरेली से शुरू हुई व्यापारी स्वाभिमान यात्रा दोपहर करीब एक बजे ललौरीखेड़ा पहुंची। यहां व्यापारियों ने स्वागत किया। इसके बाद यात्रा ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग से लकड़ी मंडी होते हुए जेपी रोड, स्टेशन रोड, सुनगढ़ी, रामा कॉलेज रोड होते हुए एक बैंक्वेट हॉल पहुंची। यात्रा का शहर में जगह-जगह व्यापारियों ने स्वागत किया।

इसके बाद बैंक्वेट हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले के व्यापारी देवव्रत शर्मा, संजय बंसल, शोभित गुप्ता, डॉ. सैयद जाहिद हसन राना, राकेश गुप्ता, रविशंकर गंगवार, अनिल मैनी, रघुवीर सरन अग्रवाल, कमल चोपड़ा, नवीन ढुलवानी, नीरज अग्रवाल, सोनी महातिया, वीरेंद्र कुमार रजानी, शुलभ जिंदल, अंचल गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल नवरंग को केसरी सम्मान दिया गया।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, राष्ट्रीय मंत्री राजेश, प्रदेश कार्यालय मंत्री सुनील पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र नाथ मिश्रा, जिला महामंत्री स्वतंत्र देवल, सुधीर चौधरी आदि व्यापारी मौजूद रहे। अंत में जिलाध्यक्ष जितेंद्र ने सभी का आभार व्यक्त किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button