पीलीभीत

Pilibhit News: व्यापारियों ने ट्रेनें न चलने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Connect News 24

Traders warned of agitation if trains do not run

व्यापार मंडल की बैठक को संम्बो​धित करते प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी 7 संवाद

पूरनपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में साढ़े पांच साल से ट्रेनों का संचालन शुरू न होने पर रोष व्यक्त किया गया। तय हुआ कि शीघ्र ही व्यापारी रेल मंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। इसके बाद भी ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हुआ तो बाजार बंद कर आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में कहा गया कि रेलवे ने आमान परिवर्तन के लिए साढ़े पांच साल पहले ट्रेनें बंद की थीं। तब एक-डेढ़ साल में ट्रेनों के चलने की बात कही गई थी। मगर साढ़े पांच साल बाद भी ट्रेनें न चलने से पूरनपुर का व्यापार चौपट हो गया है। व्यापारियों समेत अन्य लोगों को नगर से बाहर और बाहर से नगर में आवागमन के लिए भारी असुविधा हो रही है।

ट्रेनें चलाने को कई बार ज्ञापन भी सौंपे गए, लेकिन अब भी ट्रेनें नहीं चल सकी है। बैठक में शीघ्र ही रणनीति तय कर ट्रेनें न चलने पर आंदोलन करने व बाजार बंद कराने का निर्णय लिया गया है। तय हुआ कि ट्रेनें चलाने की मांग को लेकर रेल मंत्री को शीघ्र ही ज्ञापन भेजा जाएगा। इसके बाद ट्रेनों का संचालन न होने पर उग्र प्रदर्शन होगा।

बैठक में हाल में घोषित किए गए प्रांतीय मंत्री नवीन अग्रवाल का परिचय भी कराया गया। इस मौके पर प्रांतीय व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी, नगराध्यक्ष हाजी मोहम्मद जाहिद खां, महामंत्री अजय खंडेलवाल, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, नवीन अग्रवाल, विजयपाल विक्की, अशोक खंडेलवाल, सराफा संघ के अध्यक्ष संजय गुप्ता, आशीष रस्तोगी आदि प्रमुख व्यापारी शामिल थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button