पीलीभीत

Pilibhit News: तीन दिन बाद भी नहीं हटवाया सड़क से पेड़ का तना

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 30 Jul 2023 12:03 AM IST

The trunk of the tree was not removed from the road even after three days

बीसलपुर के गांव बेनीपुर के पास मेन रोड पर पड़ा पेड़ । संवाद

बीसलपुर। वन विभाग ने तीन दिन बाद भी सड़क पर पड़ा पेड़ का तना नहीं हटवाया है। इससे आवागमन बाधित हो रहा है।

नगर से गांव पिपरिया मंडन जाने वाले रोड पर गांव बेनीपुर के पास तीन दिन से एक कटा पेड़ पड़ा है। इससे उधर का आवागमन प्रभावित हो रहा है। वन विभाग के अधिकारी मामला संज्ञान में होने के बाद भी खामोश हैं। यह पेड़ तीन दिन पहले रोड पर गिर गया था। गांव के कुछ लोग पेड़ का काफी हिस्सा काटकर ले गए। पेड़ का तना अब भी वहां पड़ा है। इस बाबत डिप्टी रेंजर अवनीश कुमार ने बताया कि वन विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी को पेड़ हटवाने के निर्देश दे दिए हैं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button