पीलीभीत

Pilibhit News: अनियंत्रित होकर लकड़ी भरा ट्रक बिजली ट्रांसफार्मर पर पलटा

Connect News 24

Truck loaded with wood went out of control and overturned on power transformer

गांव घुंघचाई में ट्रांसफार्मर के ऊपर पलटा लकड़ी भरा ट्रक । संवाद

बिजली आपूर्ति बंद होने से बड़ा हादसा टला, 15 गांव प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। लकड़ी से भरा ट्रक घुंघचाई में थाने से कुछ दूरी पर दियोरिया मोड़ पर ट्रांसफार्मर पर पलट गया। गनीमत रही कि बिजली सप्लाई बंद हो गई, जिस कारण बड़ा हादसा बच गया। हादसे से घुंघचाई क्षेत्र के 15 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई है।

घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे घुंघचाई थाने से कुछ दूरी पर बंडा हाईवे पर दियोरिया मोड़ की है। मोड़ के समीप पुलिया के पास 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है। ट्रांसफार्मर के समीप ही आबादी हैं। इस ट्रांसफार्मर से गोमती पोषक के 15 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है।

बंडा की ओर से आए लकड़ी भरे ट्रक से चालक का नियंत्रण हट गया। इससे ट्रक सड़क से नीचे उतरकर ट्रांसफार्मर पर जाकर पलट गया। इससे तेज आवाज के साथ बिजली आपूर्ति बंद हो गई। तेज आवाज से आसपास के लोग जाग गए। हादसे में जिन एंगिल पर ट्रांसफार्मर रखा था, वे ट्रक के नीचे दब गया।

हादसे के बाद गोमती फीडर के 15 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना के बीस घंटे बाद तक ट्रक को नहीं हटाया जा सका। जेई मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि लकड़ी हटाने के बाद ट्रांसफार्मर को निकलवाकर देखा जाएगा। अगर ट्रांसफार्मर खराब हो गया है तो दूसरा मंगवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें समय लगने की आशंका है। ट्रांसफार्मर सही होने पर ही बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकेगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button