Pilibhit News: घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:04 AM IST
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की छात्रा से युवक ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर तेजाब डालकर चेहरा जला देने की धमकी दी। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
महिला ने बताया है कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। बेटी स्कूल जाती है। काफी समय से फैजी उसका पीछा कर उसे परेशान कर रहा है। उस पर शादी करने का दबाव बनाता है। 11 जुलाई की रात फैजी छत से होकर घर में घुस आया और छात्रा को पकड़कर उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर सुनकर परिवार के लोग पहुंचे तो फैजी चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।



