पीलीभीत

Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज में दिनभर नहीं हुए अल्ट्रासाउंड

Connect News 24

– कोर्ट में गवाही देने गए थे रेडियोलॉजिस्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। स्वाशासी मेडिकल कॉलेज (संयुक्त जिला चिकित्सालय) में शनिवार को अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। इसको लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिम्मेदारों की ओर से इस सूचना के बारे में अस्पताल में एनाउंसमेंट भी कराया गया।

वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में सिर्फ एक रेडियोलॉजिस्ट डॉ पीके वर्मा तैनात हैं। एक्सरे के अलावा अल्ट्रासाउंड करने की जिम्मेदारी उन्हीं को दी गई है। अब महिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड भी डॉ वर्मा ही करते हैं। शनिवार को मरीजों की मुश्किलें उस समय बढ़ गईं जब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एनाउंसमेंट कराया कि आज अल्ट्रासाउंड की सुविधा रद्द रहेगी।

चिकित्सक के मौजूद न होने के कारण यह फैसला किया गया है। ऐेसे में कई मरीज बिना अल्ट्रासाउंड कराए लौट गए। महिला अस्पताल से महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए गए कहा तो गया तो वहां चिकित्सक के मौजूद न होने के कारण मायूसी हाथ मिली।

इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजीव सक्सेना ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट कोर्ट में साक्ष्य के लिए गए लखीमपुर गए हुए हैं। उन्होंने इसकी सूचना पहले से कार्यालय में दी थी। मरीजों को एनाउंसमेंट कर इसकी जानकारी दी गई थी। सोमवार से सेवा फिर बहाल हो जाएगी।

कोर्ट के समन पर गए थे लखीमपुर

रेडियोलॉजिस्ट डॉ पीके वर्मा ने बताया कि उन्होंने लखीमपुर खीरी में 27 साल कार्य किया है। वर्ष 2011 में मैगलगंज के एक युवक का एक्सरे किया था, कोर्ट में उसकी रिपोर्ट के संबंध में जानकारी देने के लिए समन आया था, इसके चलते वह वहां गए थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button