पीलीभीत

Pilibhit News: भांजी को बहला-फुसलाकर ले गया मामा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sat, 12 Aug 2023 11:31 PM IST

पूरनपुर। किशोरी को उसका रिश्ते का मामा बहला-फुसला कर ले गया। किशोरी अपने साथ 45 हजार रुपये और जेवरात भी ले गई। शिकायत करने आने पर आरोपी ने गालीगलौज कर किशोरी की मां और पिता की पिटाई कर दी। पुलिस ने किशोरी के पिता की ओर से छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

नगर के एक मोहल्ले के व्यक्ति ने बताया कि उसके घर उसके रिश्ते के साले का आना जाना था। वह नाबालिक पुत्री को आठ अगस्त को बहला फुसला कर ले गया। इसके अलावा घर में रखी 45 हजार की नकदी और सोने के जेवरात भी ले गया। अगले दिन वह अपनी पत्नी के साथ आरोपी के घर गए तो आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उनकी पिटाई की। कोतवाल आशुतोष रघुुवंशी ने बताया कि किशोरी के पिता की ओर से सलीम, उसके पिता अली हसन, भाई नौशाद, दिलशाद, निजाम और गांव के ही अली शेर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button