पीलीभीत

Pilibhit News: बालक युगल वर्ग में वर्धनराज, प्रज्वल ने जीता मुकाबला

Connect News 24

Vardhanraj, Prajwal won the match in boys doubles category

शहर के गांधी स्टेडियम में आयोजित बैंडमिटन प्रतियोगिता में खेलती ​खिलाड़ी । संवाद

पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में सोमवार से खेल सप्ताह का शुभारंभ किया गया। पहले दिन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालक युगल वर्ग में वर्धनराज और प्रज्वल तथा बालिका युगल में श्रद्धा तथा गौरी ने मैच जीता।

खेल सप्ताह के पहले दिन बैडमिंटन प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अनिल महेंद्रू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों से पहुंचे बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताएं जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार के निर्देशन में कराई गई। प्रतियोगिता में 64 बालक और 32 बालिकाओं ने प्रतिभा किया। बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में वर्धन राज और ओजस्वी दीप के बीच मैच हुआ। जिसमें पहला सेमीफाइनल 21 -12 और दूसरा 21-14 हुआ। बालक वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में आदित्य वर्मा और उज्ज्वल कुमार के बीच हुआ। जिसमें 21-18 व 21-14 का स्कोर रहा । फाइनल में वर्धनराज और प्रज्ज्वल के बीच हुआ। जिसमें वर्धन राज ने 21-19 व 21-17 से सीधे मुकाबले में मैच जीत लिया। बालक युगल में फाइनल मुकाबला तन्मय कुमार, ओजस्दीप सिंह का प्रज्वल कुमार और वर्धन राज के बीच खेला गया । जिसमें वर्धन राज और प्रज्वल कुमार ने 21-14,21-11 से प्रतियोगिता को अपने नाम लिया । बालिका वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में फाइनल मैच श्रद्धा और रितिशा गुप्ता के बीच खेला गया। जिसमें श्रद्धा ने 21-16,21-19 से मुकाबला अपने नाम किया । बालिका युगल में गौरी यादव, श्रद्धा और हिफजा तथा परी के बीच हुआ। जिसमें श्रद्धा और गौरी ने 21-11,21-18,से फाइनल मुकाबला जीता। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शबाब आलम, महेश कुमार अविनाश शर्मा दयावती शामिल रहे । इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव मनोज गंगवार, प्रशांत शुक्ला , जयप्रकाश, राजीव कुमार, विभा मिश्रा,राजेंद्र मौर्य, महेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

शहर के गांधी स्टेडियम में आयोजित बैंडमिटन प्रतियोगिता में खेलती खिलाड़ी । संवाद

शहर के गांधी स्टेडियम में आयोजित बैंडमिटन प्रतियोगिता में खेलती खिलाड़ी । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button