Shahjahanpur News: खाद्य सुरक्षा टीम ने दूध और पनीर के लिए छह नमूने
शाहजहांपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापामारी अभियान में दूध और पनीर के छह नमूने लेकर खाद्य विश्लेषक को जांच के लिए भेजा गया है।
सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हुल्लापुर चौराहा के पास छापामार कार्रवाई करके कुल छह खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इनमें एनआईएफ (नमस्ते इंडिया) कंपनी के वाहन से मिश्रित दूध का एक नमूना, सोनू वर्मा निवासी हुल्लापुर से मिश्रित दूध का एक नमूना, कुलदीप यादव निवासी मदारपुर से मिश्रित दूध का एक नमूना, राजू निवासी गूजरपुर से मिश्रित दूध का एक नमूना, एवीजी एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के वाहन से पंकज अग्निहोत्री निवासी अर्जुनपुर से मिश्रित दूध का एक नमूना लिया गया।
इसी तरह सीपी डेयरी बाईपास अल्हागंज से मिश्रित दूध का एक नमूना लिया गया। डाइन इन रेस्टोरेंट लोदीपुर से पनीर का एक नमूना लेकर खाद्य विश्लेषक को जांच के लिए भेजा गया है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि जिन दूध विक्रेताओं का नमूना फेल होगा उनके खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा। संवाद