पीलीभीत

Pilibhit News: मुख्य सड़क पर अवैध रूप से लगती हैं सब्जी की दुकानें

Connect News 24

Vegetable shops are set up illegally on the main road

बीसलपुर के बारह  पत्थर रोड पर गोपी टॉकीज के निकट मुख्य सड़क पर लगी है सब्जी की दुकाने । संवाद

बीसलपुर। बारह पत्थर रोड पर नई सब्जी मंडी के कुछ दुकानदार पिछले वर्षों से मुख्य सड़क पर अवैध रूप से दुकानें लगाते चले आ रहे हैं। इससे राहगीरों को काफी दिक्कत होती है।

बारह पत्थर रोड पर गोपी टाकीज के पास नई सब्जी मंडी की कुछ दुकानें मुख्य सड़क पर अवैध रूप से लगती हैं। इससे उधर का आवागमन प्रभावित होता है। आने-जाने वालों को भी काफी परेशानी आती है। राहगीरों की साइकिलें और बाइकें जब इन दुकानदारों की अवैध दुकानों से छू जाती हैं तो वे झगड़ने को तैयार हो जाते हैं। समस्या अधिकारियों के संज्ञान में भी है। बावजूद इसके समाधान नहीं हो पा रहा है। उपजिलाधिकारी महीपाल सिंह ने बताया कि यह समस्या उद्योग व्यापार मंडल के पदााधिकारियों के माध्यम से उन्हें मालूम हो चुकी है। जल्द समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button