पीलीभीत

Pilibhit News: छुट्टा पशुओं को छोड़ने को लेकर हुई नोकझोंक, वीडियो वायरल

Connect News 24

पीलीभीत। कलीनगर तहसील के मझारा गांव में शुक्रवार को छुट्टा पशुओं को छोड़ने आए पिकअप सवारों से ग्रामीणों की नोकझोंक हो गई।

पिकअप में करीब छह पशु लदे थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि छुट्टा पशुओं को गोआश्रय स्थल के बजाय गांवों में छोड़ा जा रहा है, जिससे पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। पिकअप सवारों ने क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि के कहने पर पशुओं को छोड़े जाने की बात कही। हालांकि विरोध के बाद वाहन को लौटा दिया गया। ग्रामीणों की नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button