Pilibhit News: दुधियाखुर्द में हाथ से सड़क के उखाड़ने का वीडियो हुआ वायरल

पूरनपुर क्षेत्र में हाथ से उखड़ती सड़क। संवाद
पूरनपुर। गांव दुधियाखुर्द के पूर्वी रेल गेट से बंजरिया गांव को जाने वाली निर्माणाधीन सड़क के हाथ से उखाड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति हाथ से सड़क उखाड़ता दिखाया गया है।
गन्ना विकास विभाग की ओर से जिला योजना वर्ष 2022-23 में 1.40 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो रहा है। सड़क केे हाथ से उखाड़ने का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आसपास के लोगों का आरोप है कि एक ओर सड़क बन रही है। दूसरी ओर हाथ से उखाड़ने से उखड़ रही है। जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्र ने बताया कि सड़क बनने के तुरंत बाद लोग हाथ उसे उखाड़ रहे होंगे। वीडियो की सच्चाई जानने के लिए टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। संवाद