Pilibhit News: ट्रांसफार्मर फुंकने से चार दिन से ठप है गांव पजाबा की बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:14 AM IST
पूरनपुर। गांव पजाबा में ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव की बिजली आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं में रोष है। एक-एक कर दो ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद तीसरा ट्रांसफार्मर लगाने पहुंचे कर्मचारियों को ग्रीमीणों ने विरोध कर लौटा दिया। ग्रामीण उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग कर रहे हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित पत्र एसडीएम को देकर 63 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की।
गांव पजाबा में एक के बाद एक दो ट्रांसफार्मर फुंकने से चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। शनिवार को उपभोक्ताओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर डीएम को संबोधित पत्र एसडीएम को दिया। पत्र में कहा गया कि गांव में सौ उपभोक्ता है। लगातार दो ट्रांसफार्मर फुंकने से चार दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा दिया जाता है, जो ओवरलोड से फुंक जाता है। एसडीएम राजेश शुक्ला ने एसडीओ को जांच कर समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। जेई आशुतोष पांडेय ने भी माना ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड है। उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की संस्तुति की गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नया ट्रांसफार्मर भिजवाया गया था, लेकिन कम क्षमता का होने के कारण ग्रीमीणों ने उसे नहीं लगाने दिया।