पीलीभीत

Pilibhit News: भगवंतापुर में बुखार से ग्रामीण की मौत

Connect News 24

पूरनपुर। इलाज के दौरान गांव भगवंतापुर निवासी धर्म सिंह (45) की रविवार रात बुखार से मौत हो गई। परिवार के मुखिया की मौत से घर में कोहराम मच गया।

गांव निवासी भगवानदीन ने बताया कि उनके पुत्र को सप्ताह भर पहले बुखार आया था। गांव के अलावा पूरनपुर से दवा लेने पर भी बुखार नहीं उतरा। लगातार हालत खराब होने पर धर्म सिंह को पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रविवार रात उसकी मौत हो गई। धर्म सिंह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। धर्म सिंह के परिवार में पिता के अलावा पत्नी, २५ वर्षीय पुत्र शिवकुमार और पुत्री सीमा देवी हैं। सीमा देवी की शादी हो चुकी है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button